कहरा: सदर थाना के गंगजला में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुआ बलात्कार, महिला थाना में पीड़िता ने आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग
Kahara, Saharsa | Mar 11, 2024 सदर थाना क्षेत्र के गंगजला वार्ड 15 से एक नाबालिक बच्ची के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। बच्ची और उसकी मां पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने महिला थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना लाया है।