ब्यौहारी: मऊ टोल प्लाजा के पास खड़े हाइवा से टकराई बाइक, युवक की मौत
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के मऊ टोल प्लाजा के पास सोमवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार अमित पाल (निवासी झिरिया, देवलोंद) की मौत हो गई। वह ब्यौहारी से घर लौट रहा था, तभी सड़क किनारे खड़े हाइवा से उसकी बाइक टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह 8 बजे जानकारी सामने आई है।