चंडीगढ़ में लगा अनोखा लंगर, 500 के नोट के साथ बांटे बर्गर और कोल्ड ड्रिंक, अब पेट्रोल के लंगर की तैयारी
चंडीगढ़ में इन दिनों एक अनोखा लंगर चर्चा का विषय बना हुआ है। अमृतसर के रहने वाले ‘राजा जी द किंग’ ने सेक्टर-8 स्थित मंदिर के बाहर लोगों के लिए पैसे, बर्गर और कोल्ड ड्रिंक का लंगर लगाया। लंगर लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मौके पर कई कतारें दिखाई दीं। राजा जी द किंग के मुताबिक वह लंबे समय से इस तरह के लंगर लगाते आ रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें माता रानी की ओर से लंगर लगाने का हुक्म मिलता है, जिसके बाद वह अपनी कमाई का एक हिस्सा लोगों में बांटते हैं। राजा जी द किंग ने यह भी दावा किया कि अगले दिनों में पेट्रोल का लंगर लगाने की तैयारी है।
#chandigarh #langar #shortsreels #shortsfeed #instagramreels
Haryana, India | Aug 12, 2026