दमोह: मगरोन थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, दमोह महिला थाने में मामला दर्ज: एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया
Damoh, Damoh | Apr 9, 2026 दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता पांच माह की गर्भवती पाई गई है। इस मामले में फतेहपुर निवासी भाजपा समर्थित जनपद सदस्य कुंदन आदिवासी (50) पर आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के अनुसार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।