रायबरेली: गोपालपुर में सई नदी के किनारे महारानी मंदिर से अज्ञात चोरों ने घंटों की चोरी की, पुलिस को दी गई सूचना
Raebareli, Raebareli | Jul 9, 2026
9 जुलाई बृहस्पतिवार की सुबह 8:00 बजे ग्रामीणों को मंदिर में घंटा चोरी हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई। जिसकी सूचना 112 पुलिस को दी गई। पहुंची पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। सई नदी के किनारे स्थित एक महारानी मंदिर में जो करीब पीतल के 30 किलो घंटे चोरी हो जाने की ग्रामीणों ने जानकारी दी है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।