सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ युवक का वीडियो वायरल, पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मुंगेर/धरहरा: धरहरा क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक युवक का हथि/यारों के साथ बनाया गया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक बाइक पर बैठा दिखाई दे रहा है, जिसके सामने आधा दर्जन से अधिक पिस्तौ*ल और दे/शी कट्टे जैसे दिखने वाले हथियार रखे हैं। वीडियो में वह हथिया/रों में का/रतूस भरते हुए रील बनाता नजर आता है। वीडियो के अंतिम हिस्से में युवक का चेहरा भी स्पष्ट दिखाई देता है।
वायरल वीडियो के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता और उसमें दिख रहे हथियारों के वास्तविक होने की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वीडियो में दिख रहा युवक लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के घटवारी गांव का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है और पूरे मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।
इस संबंध में लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्कर ने बताया कि उन्हें फिलहाल वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई वीडियो सामने आया है तो उसकी जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नोट - वीडियो को खबर के उद्देश्य से अपलोड किया गया है।
Fatehpur, Gaya | Jul 6, 2026