भगवानपुर: शेरपुर गांव में पशु देखने गए किसान को गोली मारी, जमीनी विवाद की आशंका
भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव में घर के पीछे बंधे पशु को देखने गए एक किसान को बीती रात बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घायल की पहचान शेरपुर निवासी स्वर्गीय शिवजी राय के पुत्र संजय कुमार राय के रूप में हुई है।