हाथरस: सदर कोतवाली पुलिस ने गांव गंगचोली निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 20 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब निर्माण बिक्री एवं तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गांव गंगचोली निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 20 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।