हाथरस: चंदपा कोतवाली पुलिस ने एक युवक को मुखबिर की सूचना पर अवैध तमंचा कारतूस सहित किया गिरफ्तार
चंदपा कोतवाली पुलिस ने युवक पुष्पराज निवासी गांव अमरपुर थाना इगलास को आज दिन सोमवार को आगरा रोड बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया है। जिसकी जामातलाशी के दौरान एक अवैध तमंचा एवं दो कारतूस बरामद हुए हैं। उक्त युवक के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।