पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के बायसी थाना ने 1.048 किलोग्राम स्मैक और एक मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | May 18, 2026
पूर्णिया जिले के बायसी थाना के पुलिस के द्वारा वाहन जांच के क्रम में बीते दिन कुल 1.048 किलोग्राम स्मैक एवं एक मोबाईल के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त मासूम शेख, पिता निजाप शेख, सा0 मोजमपुर, थाना कालियाचक, जिला मालदा पश्चिम बंगाल निवासी को अग्रिम कार्रवाई करते हुए सोमवार को शाम के लगभग 5 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया