भिंड नगर: रेलवे स्टेशन पर मानवता परिवार के द्वारा समाजसेवियों ने यात्रियों को चलित प्याऊ के माध्यम से पिलाया ठंडा शीतल जल
भिंड। भीषण गर्मी के दौर में जहां लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, वहीं भिंड मानवता परिवार द्वारा रेलवे स्टेशन पर ट्रॉली चलित प्याऊ के माध्यम से यात्रियों को निशुल्क ठंडा एवं शीतल जल उपलब्ध कराकर मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार सुबह 10 बजे शहर एवं ग्रामीण अंचल के कई समाजसेवी भिंड रेलवे स्टेशन पहुंचे और सेवा कार्य किया है