बिंदकी: दौलतियापुर गांव के कंपोजिट विद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, शिक्षा अधिकारी रहे मौजूद
फतेहपुर जनपद के खजुहा ब्लॉक क्षेत्र के दौलतियापुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को दिन में करीब 2 बजे वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर डायट प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी खजुहा पवन द्विवेदी, खंड शिक्षा अधिकारी देवमई प्रवीण शुक्ल तथा समाजसेवी अमित शुक्ला, सपा नेता सुशील दोषी पटेल आदि मौजूद रहे।