अरवल: पुलिस अधीक्षक इनामुल हक मेग्नु ने परासी और कलेर थाना का किया औचक निरीक्षण
Arwal, Arwal | Mar 12, 2025 बुधवार शाम 4:00 बजे पुलिस अधीक्षक इनामुल हक मेग्नु के द्वारा परासी थाना एवं कलेर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेखों के रखरखाव, लंबित मामलों की समीक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया।