अरवल: भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल विरासत दिवस के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म शताब्दी मनाया
Arwal, Arwal | Mar 12, 2025 भाजपा के द्वारा बुधवार दोपहर 1:30 बजे जिला मुख्यालय के एक निजी होटल में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष अटल विरासत दिवस के रूप में मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने की। इस अटल विरासत सम्मेलन की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ।