कालपी: कालपी में जोल्हूपुर रेलवे ओवरब्रिज के जल्द पूरा होने की उम्मीद, प्रशासन ने तेज की पहल
Kalpi, Jalaun | Jun 18, 2026 शासन की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा करने की दिशा में प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। कालपी में जोल्हूपुर मोड़-हमीरपुर राज्य मार्ग स्थित निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का एडीएम, एएसपी और एसडीएम कालपी ने गुरुवार दोपहर 3 बजे इंजीनियरों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम द्वारा बनाए जा रहे ओवर ब्रिज का काम जल्दी पूरा किया जाएगा।