भादरा: चक 6 एएमएस में कृषि ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, भिरानी पुलिस थाना में मामला दर्ज
भादरा के भिरानी थाना क्षेत्र में चक 6 एएमएस, बिराण की रोही स्थित कृषि विद्युत कनेक्शन के ट्रांसफार्मर की बॉडी में सुराख कर अज्ञात चोर करीब 80 लीटर तेल चोरी कर ले गए। जोधपुर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता सतीश कुमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।