मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र में युवक ने दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल
दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम उधन्ना में एक युवक का दहशत फैलाने के उद्देश्य फायरिंग किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक ने असलहा से फायरिंग की और वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।