हरसूद: शासकीय महाविद्यालय हरसूद में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया
Harsud, Khandwa | Apr 22, 2026 बुधवार को स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय हरसूद में कॉलेज चलो अभियान एवं कैरियर मार्गदर्शन के अंतर्गत नई शिक्षा नीति 2020 के तहत पाठ्यक्रम संरचना पर व्याख्यान एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 100 सु अधिक विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।