गढ़वा: भाजयुमो द्वारा नव मतदाता सम्मेलन का गढ़वा शहर के गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय कल्याणपुर में किया गया आयोजन
Garhwa, Garhwa | Jan 25, 2024 भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा गुरुवार को नव मतदाता सम्मेलन का गढ़वा शहर के गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय कल्याणपुर में आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी लोगों को दिखाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजयुमो के प्रदेश मंत्री पवन पासवान ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं।