गढ़वा: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समहरणालय के सभागार में डीसी ने पदाधिकारियों, कर्मियों व नए मतदाताओं को दिलाया संकल्प
Garhwa, Garhwa | Jan 25, 2024 राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समाहरणालय के सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त,शेखर जमुआर ने पदाधिकारियों, कर्मियों एवं नए मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने शपथ दिलाया कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखे।