गढ़वा: गढ़वा प्रखंड कार्यालय में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत आयोजित किया गया मेगा क्रेडिट आउटरीच कैंप
Garhwa, Garhwa | Jan 24, 2024 प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत मेगा क्रेडिट आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में सूक्ष्म खाद्य आधारित उद्योगों की स्थापना एवं उद्योगों के उन्नयन के लिए ऋण प्रदान किया गया। इसमें सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा गढ़वा द्वारा ₹22,70,000 रुपए के आवेदन को ऑन स्पॉट स्वीकृति प्रदान की गई।