गढ़वा: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर डीसी ने समाहरणालय में पदाधिकारियों के साथ की बैठक
Garhwa, Garhwa | Jan 25, 2024 झारखंड सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर उपायुक्त शेखर जमुआर ने गुरुवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने बताया कि ज़िले में इसके लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न करने के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिए।