सोनो: बिचकोड़वा पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने वाले चार युवकों को किया गिरफ्तार
Sono, Jamui | Apr 6, 2026 जमुई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत बिचकोड़वा थाना पुलिस ने सोमवार दो बजे दो अलग-अलग गश्ती के दौरान शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है।पहली कार्रवाई संध्या गश्ती के दौरान अवर निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में की गई।बिचकोड़वा बाजार के समीप सड़क किनारे हंगामा कर रहे भीमसेन यादव पिता- सहदेव यादव, फतेहपुर को पुलिस ने