'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज़! महाराजा सुहेलदेव स्मारक पर शाम को जलेंगे भव्य दीप।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल के उपलक्ष्य में बहराइच में 17 सितंबर से 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू हो गया है।
चित्तौरा झील तट स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर शाम को आयोजित होने वाले दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम राजेश कुमार पांडेय और एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने जायजा लिया।
बीडीओ को झील के सभी घाटों पर दीप जलाने की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए।
पूरे परिसर में साफ-सफाई और लाइटिंग की व्यवस्था समय से पूरी करने को कहा गया।
अधिकारियों ने महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
प्रशासनिक टीम ने सभी व्यवस्थाएं समय पर और दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
#आशीर्वादकादिया #ashirvadkadiya
Bahraich, Bahraich | Sep 18, 2026