देहरादून: देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे अभी नहीं होगा शुरू, जानिए क्या है वजह
210 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को लेकर एक बार फिर टाइमलाइन आगे खिसक गई है। एक खबर के मुताबिक लंबे समय से इंतजार की जा रही इस परियोजना के 2026 की फरवरी तक चालू होने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले अक्टूबर 2025 की समयसीमा तय की गई थी, जबकि शुरुआती लक्ष्य दिसंबर 2024 था।