देहरादून: मसूरी–देहरादून मार्ग पर रेत से भरा डंपर पलटा, चालक बाल-बाल बचा
मसूरी–देहरादून मार्ग पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बड़े मोड़ के नीचे रेत से भरा एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक मोहम्मद शफी, निवासी विकासनगर, देहरादून, को हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उप जिला चिकित्सालय मसूरी भिजवाया।