लातेहार: लातेहार पुलिस ने ₹5 लाख के इनामी नक्सली शिव सिंह को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
लातेहार पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP के सक्रिय सब जोनल कमांडर एवं पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली शिव नारायण सिंह उर्फ शिवा उर्फ केला को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी शुक्रवार रात करीब 10 बजे धनकारा मोड़ के पास से की गई है।