चूरू: चूरू में जिलेभर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की सौगात
Churu, Churu | Jul 3, 2026 चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में शुक्रवार को जिले के सभी उपखंडों की 14 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुए। शिविरों में राजस्व, चिकित्सा, कृषि, जलदाय, विद्युत सहित विभागों के अधिकारियों ने आमजन को मौके पर ही सेवाएं दीं व परिवादों का निस्तारण किया।