गोरखपुर: राजघाट के अमरूद बाग में आबकारी-पुलिस की दबिश, 48 लीटर कच्ची शराब बरामद, 750 किलो लहन किया गया नष्ट
गोरखपुर में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान जारी है। इसी क्रम में 18 सितंबर को जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने राजघाट थाना क्षेत्र में कार्रवाई की। आबकारी निरीक्षक एस.एन. वर्मा के साथ क्षेत्र-3 के आबकारी निरीक्षक शत्रुघ्न वर्मा, सेक्टर-1 के आबकारी निरीक्षक मनीष त्यागी और अमरुतानी चौकी की