बरेली: माध्यमिक शिक्षा परिषद के संयुक्त निदेशक कार्यालय से ऑडिटर को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते एंटी करप्शन ने किया गिरफ्तार
एंटी करप्शन की टीम ने माध्यमिक शिक्षा परिषद् के संयुक्त निदेशक कार्यालय के ऑडिटर को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन की टीम ने कालीबाडी़ निवासी राकेश कुमार वर्मा को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। राकेश वर्मा माध्यमिक शिक्षा परिषद् के संयुक्त निदेशक कार्यालय में ऑडिटर के पद पर तैनात है।