बरेली: हाफिजगंज थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के चलते परिवार वालों से सुरक्षा का खतरा बताते हुए,एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
थाना हाफिजगंज क्षेत्र गांव उतरनपुर की रहने वाली महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसने अपनी शादी अपनी मर्जी से गांव के रहने वाले व्यक्ति के साथ की है। वही जिसको लेकर मायके वाले उसको और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं सुरक्षा का खतरा बताते हुए उसने एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र दिया है।