बरेली: प्रेम नगर थाना पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
प्रेम नगर थाना पुलिस ने एसएसपी बरेली अनुराग आर्य के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर श्यामगंज पुल के नीचे से मजार के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 100 रूपए और कॉपर के पाइप के टुकड़े बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।