बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के पस्तौर में महिला ने पति पर लगाया पीट पीट कर घायल करने का आरोप
सीबीगंज थाना क्षेत्र के पस्तौर में महिला ने पति पर पीट-पीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से कि है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए बरेली के जिला अस्पताल भेजा है। घटना को अंजाम देकर व्यक्ति मौके से फरार हो गया।