मल्हारगंज: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भगवान श्री विट्ठल की दिंडी यात्रा में पालकी का पूजन किया
बुधवार को आषाढ़ मास की देवशयनी एकादशी के मौके पर महाराष्ट्र के पंढरपुर,में भगवान श्री विट्ठल के अद्भुत दर्शन के लिए इंदौर से सैकड़ों श्रद्धालुओं का एक जत्था मृदंग टाळ और भगवान विट्ठल के अभंग गाते विदा हुआ।इन विट्ठल भक्तों को विदाई देने संत श्री बाबा महाराज तराणेकर, मतकर गुरुजी,कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला,समेत अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे,