चान्हो: चान्हो के चोरिया में बिजली के खंभे में लगी आग, कई घरों की आपूर्ति ठप
Chanho, Ranchi | Apr 3, 2026 चान्हो प्रखंड के चोरिया गांव में देवी मंडप जाने वाले रास्ते पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अचानक एक बिजली के खंभे में लगे तार में आग लग गई। देखते ही देखते तार धू-धू कर जलने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना तुरंत बिजली विभाग को दी। घटना के कारण शॉर्ट सर्किट होने से कई घरों की बिजली आपूर्ति...