बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में डीएम की अध्यक्षता में धान खरीद को लेकर हुई बैठक, कई निर्देश जारी
जिले में धान खरीद की प्रगति की समीक्षा को लेकर कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे जनसम्पर्क विभाग द्वारा मिली. बैठक के दौरान जिले में धान खरीद की वर्तमान स्थिति, पैक्सों के माध्यम से किए जा रहे क्रय, भुगतान की प्रगति की समीक्षा हुई.