तिरोड़ी: तिरोड़ी रेलवे स्टेशन के पास सड़क बनी जानलेवा, गड्डों में फंसकर गिर रहे राहगीर
जोड़सड़क मुख्य मार्ग से तिरोड़ी होकर रिड्डीटेक में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को जोड़ने वाली सड़क की हालत इन दिनों बेहद खस्ता हो गई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, टूटी पुलिया और जर्जर सड़क के कारण राहगीरों का सफर मुसीबत भरा हो गया है। सबसे बुरी स्थिति तिरोड़ी रेलवे स्टेशन के पास देखने को मिल रही है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से हादसे लगातार बढ़ रहे हैं।