एकमा: ड्यूटी के दौरान घायल एस आई ताज अहमद खान का निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर
Ekma, Saran | Apr 7, 2026 एकमा थाने में पदस्थापित एस आई ताज अहमद खान का मंगलवार की सुबह पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर करीब 9:00 बजे मिलते ही थाना पुलिस सहित पूरे क्षेत्र में अशोक की लहर दौड़ गई। थाना अध्यक्ष राम इकबाल यादव ने घटना की पुष्टि की है। गैस एजेंसी पर तैनात एसआई खान को एक टोटो ने जोरदार टक्कर मार दिया था। जिन्हें पटना इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।