चैनपुर: चैनपुर प्रखंड सभागार में जन समाधान दिवस पर बीडीओ ने लंबित व गंभीर मामलों का मौके पर किया निष्पादन
चैनपुर प्रखंड सभागार में शनिवार दोपहर 4 बजे तक जन समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार दास ने की। प्रखंड के 4 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से एक पेंशन और एक मईयां सम्मान से संबंधित मामले का निष्पादन किया गया। एक राशन कार्ड व एक जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन समाधान के लिए प्रोसेस में लाया गया।