लोहरदगा: नई दिल्ली में कांग्रेस सांसदों की अहम बैठक, लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत भी रहे शामिल
नई दिल्ली स्थित संसद भवन में गुरुवार दोपहर लगभग 2:30 बजे कांग्रेस सांसदों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने की। इस बैठक में आगामी बजट सत्र समेत संसद सत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता एवं सांसद उपस्थित रहे।