नगजुआ के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना गुरुवार दोपहर बाद कि बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद आरपीएफ और स्थानीय थाना पुलिस घटना की जांच और मृतक की पहचान में जुट गई है। बृहस्पतिवार शाम 5:30 बजे तक घटना के कारणों का पता नही चल पाया है।