लोहरदगा: किस्को थाना क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
जानकारी अनुसार निगनी निवासी सतवा उरांव की पुत्री रंजीता उरांव का विवाह फरवरी 2023 में किस्को थाना क्षेत्र के जगू उरांव के पुलिस जवान पुत्र अमित उरांव से हुआ था। गत रात रंजीता की मौत हो गई। ससुराल वालों ने मौत का कारण फांसी लगा कर आत्महत्या बताया है,उनका कहना है कि महिला की मानसिक स्तिथी ठीक नही थी।बृहस्पतिवार दोपहर 12:30 बजे पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया.