लोहरदगा: लोहरदगा उपायुक्त से मिले कराटे खिलाड़ी, उज्जवल भविष्य की कामना की
जनवरी-फरवरी माह में आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिताओं में जीत कर लौटे कराटे खिलाड़ियों ने गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण से मुलाकात की। जिसमें खिलाड़ियों व कोच को उपायुक्त और उप विकास आयुक्त द्वारा प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर लोहरदगा जिला की कराटे टीम अपनी जीती हुई ट्रॉफी के साथ मौजूद रही। औऱ