भाजपा की गुटबाजी पर बेबाक बयान, बोले—‘अंदर ही अंदर गालियां बक रहे हैं, मुझसे कहते हैं आप ही ढेर कर पाओगे’
भाजपा की अंदरूनी राजनीति और गुटबाजी को लेकर एक पुराने भाजपाई के बयान ने सियासी हलकों में चर्चाएं तेज कर दी हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में गुटबाजी कम होने की बात कही जाती है, लेकिन हकीकत कुछ और है।
उन्होंने कहा, “मैं तो पुराना भाजपाई हूं। रोज पानी पी-पीकर अंदर से गालियां बक रहे हैं और मुझसे कहते हैं—साहब, आप ही ढेर कर पाओगे।”
इस बयान को पार्टी के भीतर चल रही खींचतान, नाराजगी और अलग-अलग गुटों के बीच बढ़ती दूरी से जोड़कर देखा जा रहा है। बयान सामने आने के बाद अब सियासी गलियारों में चर्चा है कि आखिर किस गुट या किस राजनीतिक खेमे की ओर इशारा किया गया है।
Ladpura, Kota | Aug 23, 2026