नगड़ी: अरगोड़ा इलाके से लूटकांड का फरार आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार
Nagri, Ranchi | May 28, 2026 अरगोड़ा इलाके से लूटकांड का फरार आरोपी को गुरुवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम समीर बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार समीर लूटकांड के एक मामले में आरोपी था और लंबे समय से फरार चल रहा था। कई बार वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। फिलहाल आरोपी समीर को नगड़ी थाना ले जाकर पूछताछ की जा रही है।