महोबा: महोबा में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बाल विवाह रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Mahoba, Mahoba | Oct 20, 2026 महोबा एसपी शशांक सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत पुलिस ने जिले भर में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम चलाया। एएचटी थाना, चाइल्ड लाइन, वन स्टॉप सेंटर, महिला कल्याण विभाग और एनजीओ के समन्वय से नुक्कड़ सभाएं हुईं।कार्यक्रम में वीडियो क्लिप दिखाकर बाल विवाह के दुष्परिणाम, बच्चों के अधिकार और महिला सुरक्षा की जानकारी दी गई।