बाघमारा/कतरास: बजरंग सेना के द्वारा निकाली गई भव्य मोटरसाइकिल जुलूस यात्रा छाताबाद से किया गया शुभारंभ।
राम जन्मभूमि अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर बजरंग सेना द्वारा मोटरसाइकिल जुलूस कतरास क्षेत्र में निकाली गई जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष पिंटर शर्मा ने किया, रैली की शुभारंभ छाताबाद से होते हुए केलूडीह होते हुए भटमुड़ना मोड़ से भगत सिंह चौक से सूर्य मंदिर कतरास में समापन किया गया, जुलूस में सैकड़ो मोटरसाइकिल के साथ राम भक्त जयकारा लगाते हुए क्षेत्र भ्रमण किया गया।