कानपुर कमिश्नरेट की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने बर्रा थाना क्षेत्र के दामोदर नगर में संचालित ‘डेविल हुक्का बार’ पर छापा मारकर नशे के कारोबार का पर्दाफाश किया है।
पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देशन में एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि टीम पहले ग्राहक बनकर हुक्का बार पहुंची और इसके बाद छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से हुक्का, चिलम, अलग-अलग फ्लेवर और हुक्के में इस्तेमाल होने वाली नशे की सामग्री समेत अन्य सामान बरामद किया गया।
इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
अब सवाल ये है कि रिहायशी इलाके में नीचे कोचिंग का बोर्ड और ऊपर नशे का कारोबार आखिर कब से चल रहा था?
#Kanpur #KanpurNews #KanpurPolice #CrimeBranch #Barra DamodarNagar HukkaBar CrimeNews BreakingNews UttarPradesh UPPolice KanpurUpdate RajjatSharma
Mathura, Mathura | Sep 10, 2026