सादाबाद: बिसावर में दुकान में लगी भीषण आग, टेंट के समान साड़ियां और कॉस्मेटिक का सामान जलकर हुआ राख
बिसावर में पुष्पेंद्र सिंह फौजदार की टेंट के सामान साडीया व कॉस्मेटिक की दुकान में आग लग गई। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। जब तक आज बुझी तब तक पीड़ित का डेढ़ से 2 करोड रुपए का नुकसान हो गया है। पीड़ित दो बेटियों की 17 जून को सगाई होनी थी और अगले माह दोनों की शादी थी शादी के दहेज का भी सामान इन्हीं दुकानों में रखा था।