बड़ौत: धनौरा सिल्वर नगर से 3 बच्चों की मां शादी के 15 वर्ष बाद साधु के साथ फरार, पीड़ित पति ने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार
Baraut, Bagpat | Jun 17, 2026 धनौरा सिल्वर नगर गांव निवासी यशपाल का एक वीडियो बुधवार शाम करीब 6:30 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उसने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पत्नी 12 जून को एक साधु के साथ फरार हो गई। पीड़ित ने सोशल मीडिया के माध्यम से उसको तलाशने की गुहार लगाई है। महिला की शादी को 15 साल हो चुके हैं जिसके तीन बच्चे भी हैं।